फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR Weather: दिल्ली में सुहाना हुआ मौसम, हल्की फुहारों से भीगे राजधानी के कई इलाके

Sat, 16 Jul 2022 01:54 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दिल्ली एनसीआर के कई इलाकों में बारिश की हल्की फुहारों से मौसम सुहाना हो गया। वहीं, कई क्षेत्रों में अब भी काले और घने बादल हैं। मौसम विभाग ने मध्यम से तेज बारिश की संभावना जताई है।
विज्ञापन
दिल्ली में सुहाना हुआ मौसम - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली एनसीआर में मौसम ने करवट ले ली है। शनिवार सुबह से मंडरा रहे बादल दोपहर होते होते बरस पड़े। कई इलाकों में बारिश की हल्की फुहारों से मौसम सुहाना हो गया। वहीं, कई क्षेत्रों में अब भी काले और घने बादल हैं। मौसम विभाग ने मध्यम से तेज बारिश की संभावना जताई है।

विज्ञापन

 

मालूम हो कि बीते कई दिनों से दिल्ली के लोग बारिश का इंतजार कर रहे थे। ऐसे में बारिश ने उन्हें काफी राहत दी है। मौसम विभाग ने कहा है कि सिर्फ आज ही नहीं, बल्कि अगले कुछ दिनों तक लगातार दिल्ली में बारिश के अनुमान हैं।

स्काईमेट वेदर के प्रमुख मौसम विज्ञानी महेश पलावत के मुताबिक, इस समय मानसून की अक्षीय रेखा मध्य भारत में बनी हुई है। हालांकि, इसका कुछ हिस्सा उत्तर की और बढ़ रहा है। ऐसे में संभावना है कि अगले सप्ताह तक अक्षीय रेखा पूरी तरह उत्तर दिशा की और पहुंच जाएगी, जिससे अच्छी बारिश होने के आसार हैं। आगामी 20 जुलाई तक दिल्ली में कुछ जगहों पर रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी रहेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें