फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR Weather Today : दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया था येलो अलर्ट

Sat, 05 Aug 2023 07:47 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Delhi NCR Weather Update Today : दिल्ली में कल से आये मौसम में बदलाव के बाद आज भी सवेरे से बारिश हो रही है। देर रात से दिल्ली-एनसीआर में बादल छाये हुए थे। मौसम विभाग ने  आज और कल के लिए दिल्ली एनसीआर में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया हुआ है।
विज्ञापन
Rain in Delhi NCR - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश हो रही है। दिल्ली में कल से आये मौसम में बदलाव के बाद आज भी सवेरे से बारिश हो रही है। देर रात से दिल्ली-एनसीआर में बादल छाये हुए थे। मौसम विभाग ने  आज और कल के लिए दिल्ली एनसीआर में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया हुआ है।

विज्ञापन


कल के बाद आ हो रही बारिश से ताममान में कमी आएगी और साथ ही एनसीआर के लोगों को राहत मिलेगी। अगर तेज धूप नहीं निकली तो मौसम सुहाना बना रहने की उम्मीद है। इससे पहले मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया था। मौसम विभाग ने संभावना जताई थी कि तीन से पांच अगस्त तक कहीं हल्की तो कहीं भारी बारिश हो सकती है।

बता दें कि जुलाई माह में दिल्ली-एनसीआर में जमकर बारिश हुई। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि राजधानी में जुलाई महीने में मानसून की 75 फीसदी से अधिक बारिश हो चुकी है।
विज्ञापन


सामान्य तौर पर जुलाई में 209.7 मिमी बारिश होती है, जबकि माह के अंत तक 384.6 मिमी बारिश हो चुकी है। अमूमन पूरे मानसून सीजन में 486.3 मिमी बारिश होती है। मौसम विभाग के अनुसार जुलाई में दिल्ली में अच्छी बारिश हुई है। मानसून सीजन में 23-24 अगस्त तक रुक-रुक के बारिश होती रहती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें