फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi-NCR Rain: दिल्ली-एनसीआर में बारिश के बाद मौसम हुआ सुहावना, गर्मी से मिली राहत; कल से बढ़ेगा तापमान

Sun, 04 Jun 2023 10:06 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मौसम विभाग की मानें तो अब तापमान में तीन से चार डिग्री की बढ़ोतरी होनी शुरू होगी। तापमान में सोमवार से ज्यादा बढ़ोतरी होनी शुरू हो जाएगी। पांच जून को अधिकतम तापमान 39 डिग्री, सात जून को 40 डिग्री और नौ जून को तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
विज्ञापन
दिल्ली-एनसीआर में बारिश - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली-एनसीआर में बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया है। हल्की हवाएं भी चल रही हैं। लोगों को गर्मी से राहत मिली है। हालांकि विभाग का कहना है कि सोमवार से एक बार फिर मौसम में बदलाव आएगा। दिल्ली-एनसीआर का तापमान बढ़ने लगेगा। धीरे-धीरे गर्मी सताने लगेगी। 

विज्ञापन


इससे पहले, आज सुबह मौसम विभाग ने हवाओं के साथ हल्की बारिश का अनुमान दिल्ली के आसपास के इलाकों में जताया था। कल दिनभर मौसम खुला रहा। बारिश के हालात भी नहीं बने। ऐसे में लग रहा था कि अब बारिश की विदाई हो गई है। 

इसके बाद मौसम विभान की ओर से भी तापमान और गर्मी बढ़ने की बात कही गई। देर रात और तड़के तक बारिश की स्थितियां नहीं थीं लेकिन सवेरे के समय बारिश होने लगी। दिल्ली में शनिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 22.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कुछ इलाकों में तापमान 38 डिग्री तक चला गया। 
विज्ञापन


पीतम पुरा में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में 37.9 डिग्री, नजफगढ़ में 37.1, पूसा में 37 डिग्री तापमान दर्ज हुआ। इन इलाकों में न्यूनतम तापमान भी बढ़ा दिन भर सूरज की तपिश ने लोगों को परेशान किया।

विज्ञापन

सोमवार से ज्यादा बढ़ेगा तापमान

मौसम विभाग की मानें तो अब तापमान में तीन से चार डिग्री की बढ़ोतरी होनी शुरू होगी। तापमान में सोमवार से ज्यादा बढ़ोतरी होनी शुरू हो जाएगी। पांच जून को अधिकतम तापमान 39 डिग्री, सात जून को 40 डिग्री और नौ जून को तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। इसके बाद तापमान में और बढ़ोतरी होगी। पसीने छुड़ाने वाली गर्मी परेशान करेगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें