फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली के नरेला में दर्दनाक हादसा: दिवाली पर रॉकेट बच्चे के पेट में घुसा, मासूम की मौत से सदमे में परिजन

Mon, 09 Nov 2026 09:27 AM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दिल्ली के नरेला थाना इलाके में दीपावली वाले दिन बहुत ही दर्दनाक हादसा सामने आया है।  यहां पर दीपावली पूजने के बाद 10 साल का बच्चा पटाखे और रॉकेट चल रहा था। एक रॉकेट आसमान में जाने की  बजाय उसके पेट में घुस गया जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
Delhi police - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के नरेला थाना क्षेत्र में दिवाली वाले दिन एक अत्यंत दर्दनाक हादसा सामने आया। इस घटना में 10 साल के एक बच्चे की जान चली गई, जिससे पूरे परिवार पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा।

जानकारी के अनुसार, बच्चा दिवाली की पूजा संपन्न होने के बाद पटाखे चला रहा था। वह रॉकेट भी चला रहा था, तभी एक रॉकेट आसमान में ऊपर जाने की बजाय सीधे उसके पेट में जा घुसा। रॉकेट के पेट में घुसने से बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।

विज्ञापन


अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने बच्चे की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे मृत घोषित कर दिया। इस हृदय विदारक घटना के बाद बच्चे के परिजन गहरे सदमे में हैं और उनका रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें