आप कार्यकर्ताओं के साथ बंदना कुमारी
- फोटो : Twitter/@AapkiBandana
शालीमार बाग विधानसभा से आप विधायक बंदना कुमारी ने कहा कि दिल्ली नगर निगम उपचुनाव में भाजपा जनता को लालच देने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि वह चुनाव आयोग से इस मामले की शिकायत करेंगी।
बंदना कुमारी ने कहा कि आप के कार्यकर्ताओं की शिकायत के बाद पुलिस ने भाजपा के कुछ कार्यकर्ताओं और 2 गाड़ियों को हिरासत में ले लिया है। इन गाड़ियों में शराब, अन्य नशीले पदार्थ, साड़ियां और पैसों से भरे बड़े-बड़े बैग पाए गए हैं।
पुलिस इसमें शामिल भाजपा के अन्य कार्यकर्ताओं की तलाश कर रही है। आम आदमी पार्टी भाजपा के ऐसे कार्य की कड़ी निंदा करती है। विपक्षी पार्टी हार के डर से दिन प्रतिदिन अपना स्तर गिराती जा रही है। वह चुनाव जीतने के लिए किसी भी स्तर तक गिर सकती है, लेकिन दिल्ली की जनता उसके असली चेहरे को अच्छे से पहचान चुकी है।