वहीं दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर एक ओर वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दो शख्स एक दूसरे से मारपीट कर रहे हैं। वीडियो में देख सकते हैं कि मेट्रो ट्रेन में यात्री खचाखच भरे हुए हैं। इसी दौरान दो शख्स एक दूसरे का मुंह पकड़ लेते हैं और एक दूसरे से खींचातानी कर रहे हैं। दोनों एक दूसरे को लात घूंसे चला रहे हैं। चलती मेट्रो में हंगामा होता देख कई लोग बीच बचाव के लिए आते हैं।
ऐसा पहले बार नहीं है। इससे पहले भी कई वीडियो सामने आ चुके हैं। कभी बिकिनी गर्ल तो कभी गंदी हरकतें और कभी कपल के बीच रोमांस। आए दिन मेट्रों में सफर करने वाले यात्रियों को ऐसी चीजों से गुजरना पड़ता है।