फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: दिल्ली मेट्रो स्टेशनों पर मिलेंगे अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के टिकट, 14 से 27 नवंबर तक चलेगा मेला

Sat, 12 Nov 2022 03:21 PM IST
Digvijay Singh एएनआई, नई दिल्ली

सार

ITPO मेगा इवेंट आयोजित करता है और इसे पहली बार 1979 में आयोजित किया गया था। COVID-19 महामारी के कारण मेला 2020 में आयोजित नहीं किया गया था। इतिहास में यह दूसरी बार था जब मेले का आयोजन नहीं किया गया था। ऐसा पहली बार 1980 में हुआ था।
विज्ञापन
भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में 14 से 27 नवंबर तक होने वाले भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के लिए प्रवेश टिकट डीएमआरसी के 67 मेट्रो स्टेशनों पर उपलब्ध होंगे। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। प्रगति मैदान में 14 दिवसीय मेले के दौरान यूके और यूएई सहित कई देशों के लगभग 2,500 घरेलू और विदेशी प्रदर्शक अपने उत्पादों का प्रदर्शन करेंगे।

विज्ञापन

वाणिज्य मंत्रालय की शाखा इंडिया ट्रेड प्रमोशन ऑर्गनाइजेशन (आईटीपीओ) ने कहा कि इस साल बिहार, झारखंड और महाराष्ट्र 'भागीदार राज्य' हैं, जबकि उत्तर प्रदेश और केरल 'फोकस राज्य' हैं। विदेशी भागीदारी अफगानिस्तान, बांग्लादेश, बहरीन, बेलारूस, ईरान, नेपाल, थाईलैंड, तुर्की, संयुक्त अरब अमीरात और यूके सहित 12 देशों से है।

 


दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने कहा कि वह 14 नवंबर से 'व्यावसायिक दिनों' (14-18 नवंबर) के लिए और 19 नवंबर से 'आम सार्वजनिक दिनों' (19-27 नवंबर) के लिए IITF प्रवेश टिकटों की बिक्री शुरू करेगी। डीएमआरसी ने एक बयान में कहा कि आईआईटीएफ का प्रवेश टिकट केवल 67 चुनिंदा मेट्रो स्टेशनों पर उपलब्ध होगा।

 

विज्ञापन

शहीद स्थल न्यू बस अड्डा, दिलशाद गार्डन, शाहदरा, सीलमपुर, इंद्रलोक, नेताजी सुभाष प्लेस, रोहिणी वेस्ट, रिठाला, नोएडा सिटी सेंटर, मंडी हाउस और बाराखंबा स्टेशन पर टिकट बेचे जाएंगे।इसमें कहा गया है कि सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन पर आईआईटीएफ के टिकट बिक्री के लिए उपलब्ध नहीं होंगे। यह स्टेशन प्रगति मैदान के बगल में पड़ता है। डीएमआरसी ने कहा कि इन 67 मेट्रो स्टेशनों के कस्टमर केयर सेंटरों से कारोबारी दिनों और आम दिनों दोनों के लिए आईआईटीएफ के टिकट सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक खरीदे जा सकते हैं।

 

ITPO मेगा इवेंट आयोजित करता है और इसे पहली बार 1979 में आयोजित किया गया था। COVID-19 महामारी के कारण मेला 2020 में आयोजित नहीं किया गया था। इतिहास में यह दूसरी बार था जब मेले का आयोजन नहीं किया गया था। ऐसा पहली बार 1980 में हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें