फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi : हथियारों की तस्करी में पांच गिरफ्तार, कई राज्यों में फैला रखा खा अवैध कारोबार

Sat, 04 Feb 2023 06:03 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने तीन अलग-अलग गिरोह का पर्दाफाश कर मध्यप्रदेश के हथियारों के आपूर्तिकर्ता समेत पांच तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान परमजीत सेहरावत उर्फ पम्मी (33), संजय (29), रामविष्णु (23), अनिल (22) और राहुल कुमार (27) के रूप में हुई है। आरोपी मध्यप्रदेश से हथियार लाकर दिल्ली, हरियाणा, पंजाब व राजस्थान के गैंगस्टर को सप्लाई करते थे। इनके कब्जे से 40 पिस्टल, 16 मैगजीन और 36 कारतूस आदि बरामद किए गए हैं।

विज्ञापन


स्पेशल सेल के डीसीपी राजीव रंजन सिंह के अनुसार, दिल्ली में दर्ज हुए कई मामलों की जांच में ये बात सामने आई कि दिल्ली, हरियाणा, पंजाब व राजस्थान के हथियार तस्कर मध्यप्रदेश व यूपी के हथियार निर्माताओं के संपर्क में हैं और वहां से अवैध हथियार लाते हैं। इंस्पेक्टर विवेकानंद पाठक व कुलदीप सिंह की टीम ने बेगमपुर रेड लाइट रोहिणी में घेराबंदी की और बाड़मेर, राजस्थान निवासी रामविष्णु और जोधपुर निवासी अनिल को गिरफ्तार कर लिया। इनके कब्जे से .32 बोर की 15 पिस्टल बरामद की गईं। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वे मनावर, मध्यप्रदेश निवासी आपूर्तिकर्ता संजय से हथियार लाते थे। इनसे पूछताछ के बाद संजय को भी गिरफ्तार कर लिया गया। इसके कब्जे से .32 बोर की चार पिस्टल बरामद की गईं।

वहीं, इंस्पेक्टर अरविंद कुमार व राकेश कुमार की टीम ने आउटर रिंग रोड पर मुकरबा चौक की तरफ घेराबंदी की और हाथरस, यूपी निवासी राहुल कुमार को गिरफ्तार कर लिया। इसके पास से .32 बोर की 16 पिस्टल व 16 मैगजीन बरामद की गईं। 
विज्ञापन


इसके अलावा इंस्पेक्टर रविंद्र कुमार त्यागी व अजीत सिंह की टीम ने हथियार तस्कर बवाना, दिल्ली निवासी परमजीत सेहरावत उर्फ पम्मी को गिरफ्तार किया है। इसके पास से चार पिस्टल, 25 कारतूस आदि बरामद किए गए। सभी आरोपी मध्यप्रदेश से बस्ट फायर समेत .30 और .32 बोर की पिस्टल 12 हजार से 50 हजार रुपये में लाते थे और दिल्ली, राजस्थान, पंजाब व हरियाणा के गैंगस्टर को 35 हजार से एक लाख रुपये रुपये में बेचते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें