कल्याणपुरी इलाके में बांस बाजार में आग लग गई। सूचन मिलने के बाद मौके पर दमकल की गाड़ियां भेजी गईं। दिल्ली दमकल विभाग के एडीओ मनोज कुमार ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है।
कुमार ने बताया कि जब आग पूरी तरह बुझ जाएगी तो हम खोज अभियान शुरू करेंगे।