फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली की फतेहपुरी मस्जिद 4 जुलाई तक रहेगी बंद, शाही इमाम ने कहा- घर में अदा करें नमाज

Fri, 12 Jun 2020 09:08 PM IST
Jeet Kumar अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
शाही इमाम मुफ्ती मुकर्रम अहमद - फोटो : ani
विज्ञापन

दिल्ली में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। इसी बीच दिल्ली की फतेहपुरी मस्जिद को 4 जुलाई तक बंद करने का एलान किया गया है। मस्जिद के शाही इमाम मुफ्ती मुकर्रम अहमद ने कोरोना के मरीजों की संख्या देखते हुए लिया बड़ा फैसला लिया है।

विज्ञापन

 

उन्होंने कहा कि दिल्ली में कोरोना वायरस के मामले तेजी बढ़ रहे हैं। हमने मस्जिद से अपील भी की है कि बुजुर्ग और बच्चे न आएं लेकिन वो आ रहे हैं। अब लोग घर में ही रहकर नमाज अदा करें।

जामा मस्जिद भी 30 जून तक है बंद
दिल्ली में कोरोना वायरस की स्थिति को देखते हुए, जामा मस्जिद के शाही इमाम ने भी मस्जिद को 30 जून तक बंद करने का फैसल लिया है और इस बीच बाहर से आने वाले नमाजियों पर पूरे तरीके से रोक लगा दी है सिर्फ चार या पांच लोग ही मस्जिद में नमाज अदा कर सकते हैं। साथ ही कहा कि देशभर की मस्जिदों के जिम्मेदार लोगों को भी सोचना चाहिए।
विज्ञापन


दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे हैं कोरोना संक्रमित
चिंता की बात यही है अकेले दिल्ली में ही कोरोना मरीजों की संख्या 34000 से अधिक हो गई है। जिनमें जान गवांने वाले लोगों की संख्या भी 1000 को पार कर गई है। गुरुवार को एक ही दिन में दिल्ली में कोरोना वायरस के 1800 मामले दर्ज किए गए, जो अब तक का रिकॉर्ड है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें