फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi : किसान की चाकू मारकर हत्या, बीच-बचाव में आए चचेरे भाई को भी किया घायल, आरोपी गिरफ्तार

Wed, 09 Aug 2023 05:41 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

बीच-बचाव को पहुंचे चचेरे भाई  राजपाल (58) पर भी चाकू से हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया। दोनों भाइयों को पास के अस्पताल में ले जाया गया जहां सुनील को मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
चाकू से हमला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जाफरपुर कलां के सुरहेड़ा गांव में सोमवार दोपहर एक शख्स ने पड़ोसी किसान सुनील (47) की चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर हत्या कर दी। बीच-बचाव को पहुंचे चचेरे भाई राजपाल (58) पर भी चाकू से हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया। दोनों भाइयों को पास के अस्पताल में ले जाया गया जहां सुनील को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने हत्या और हत्या का प्रयास का मामला दर्ज कर आरोपी विनोद को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन


पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसे मृतक पर जादू टोना करवाने का शक था। पुलिस ने बताया कि सोमवार दोपहर 12:45 बजे पुलिस को दो लोगों को चाकू मारे जाने की जानकारी मिली। अस्पताल पहुंचने पर पुलिस को पता चला कि सुनील को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर हत्या और हत्या का प्रयास का मामला दर्ज कर लिया। छानबीन में पता चला कि दोपहर में सुनील खेत में काम कर घर लौट रहा था। घर के पास ही वह दुकान पर बैठकर समोसा खाने लगा। 

इसी दौरान विनोद उसके पीछे से आया और सुनील की आंख पर चाकू से हमला कर दिया। सुनील के नीचे गिरते ही आरोपी उसपर चाकू से ताबड़तोड़ हमला करने लगा। सुनील के चचेरे भाई राजपाल अपने घर में सीसीटीवी कैमरा देख रहा था।
विज्ञापन


उसने विनोद को सुनील पर हमला करते देखा। वह भागकर दुकान पर पहुंचा और बीच बचाव की कोशिश की तो उसे भी चाकू मारे गए। गांव वालों ने पुलिस को बताया कि कुछ दिन पहले अपने खेत में शौच करने को लेकर सुनील का विनोद से झगड़ा हुआ था। पुलिस ने कुछ देर बाद आरोपी को इलाके से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में विनोद ने बताया कि उसे संदेह था कि सुनील ने उस पर कुछ जादू टोना किया है। इसी वजह से उसने हमला किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें