फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Excise Policy Case: मनीष सिसोदिया को बड़ी राहत, कोर्ट में होगी फिजिकल पेशी; पुलिस ने दायर की थी याचिका

Thu, 06 Jul 2023 12:27 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दिल्ली शराब घोटाला मामले में पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया गया। इस मामले की अगली सुनवाई 31 जुलाई को होगी। जज ने कहा कि अब मनीष सिसोदिया को अदालत के समक्ष शारीरिक रूप से पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
मनीष सिसोदिया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने मनीष को राहत न देते हुए हिरासत को बढ़ा दिया है और अब अगली सुनवाई 31 जुलाई को होगी। दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा को लेकर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मनीष सिसौदिया को पेश करने की मांग करते हुए एक आवेदन दायर किया था। सिसोदिया के वकील का कहना है कि उन्हें प्रभावी सुनवाई के लिए शारीरिक रूप से पेश होने का अधिकार है। आरोपी को अदालत में पेश करने के अधिकार में कटौती नहीं की जानी चाहिए। जिसके बाद न्यायाधीश ने आदेश दिया कि अब मनीष सिसोदिया को अदालत के समक्ष शारीरिक रूप से पेश किया जाएगा।

विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें