वसंत विहार में पार्किंग शुल्क देने से इनकार करने पर व्यक्ति ने कथित तौर पर 2 पार्किंग कर्मचारियों को बैट से पीटा। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार इस झड़प में 1 कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गया।
हादसे का शिकार मनोज ने बताया कि जब उसने हमें पीटना शुरू किया तो हम भागे लेकिन उसने मेरे सह-कर्मचारियों को पकड़ लिया और उसे बुरी तरह पीटा। वह अभी आईसीयू में है। हमने शिकायत की है।