फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: दिल्ली शराब घोटाले में ईडी ने दायर की दूसरी चार्जशीट, 12 लोगों के नाम शामिल

Fri, 06 Jan 2023 05:52 PM IST
Digvijay Singh एएनआई, नई दिल्ली

सार

शराब घोटाला दिल्ली की केजरीवाल सरकार के लिए गले की फांस बन गया है । भाजपा ने शराब घोटाले को लेकर कई स्टिंग वीडियो भी जारी किए थे। इसी बीच अब  शराब घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने दूसरी चार्जशीट दायर की है। 
विज्ञापन
प्रवर्तन निदेशालय। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी दिल्ली में कथित शराब घोटाले को लेकर बीते साल जमकर बवाल देखने को मिला था। शराब घोटाले को लेकर भाजपा (BJP) और आम आदमी पार्टी के बीच वार-पलटवार भी देखने को मिला था। 

विज्ञापन

शराब घोटाला दिल्ली की केजरीवाल सरकार के लिए गले की फांस बन गया है । भाजपा ने शराब घोटाले को लेकर कई स्टिंग वीडियो भी जारी किए थे। इसी बीच अब  शराब घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने दूसरी चार्जशीट दायर की है। 

ईडी ने ये चार्जशीट राउज एवेन्यू कोर्ट में दाखिल की है। बता दें कि दूसरी चार्जशीट में ईडी ने 12 आरोपी बनाए हैं। ईडी ने राउज एवेन्यू कोर्ट में दिल्ली शराब आबकारी नीति मामले में दूसरी चार्जशीट दायर की। चार्जशीट में 12 अभियुक्तों के नाम शामिल हैं - 5 गिरफ्तार व्यक्ति (विजय नायर, शरथ रेड्डी, बिनॉय बाबू, अभिषेक बोइनपल्ली, अमित अरोड़ा) और 7 कंपनियां। आगे की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें