फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi : डॉक्टर से समय लेने के लिए गूगल सर्च करना पड़ा भारी, साइबर अपराधियों ने बैंक खाते से उड़ाये 15 लाख

Sun, 10 Sep 2023 02:09 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

जालसाजों ने महिला को एक लिंक भेजकर उनके खाते से 15 लाख रुपये ठग लिए। महिला की शिकायत पर साइबर सेल ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस तकनीकी जांच कर जालसाजों की पहचान कर रही है।
विज्ञापन
Cyber Crime - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर पश्चिम जिला में डॉक्टर से समय लेने के लिए गूगल सर्च करना एक महिला को भारी पड़ गया। जालसाजों ने महिला को एक लिंक भेजकर उनके खाते से 15 लाख रुपये ठग लिए। महिला की शिकायत पर साइबर सेल ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस तकनीकी जांच कर जालसाजों की पहचान कर रही है।

विज्ञापन


भावना सपरिवार केशवपुरम इलाके में रहती हैं। साइबर सेल को दी शिकायत में उसने बताया कि चार सितंबर को वह डॉक्टर से समय लेने के लिए गूगल पर उनका नंबर सर्च कर रही थी। उसपर एक नंबर मिला। उसपर संपर्क करने पर एक शख्स ने बताया कि वह कुछ देर में उनके मोबाइल नंबर पर संपर्क करेगा। कुछ देर बाद एक मोबाइल नंबर से फोन आया।

फोन करने वाले ने उन्हें बताया कि उनके व्हाट्सएप पर एक लिंक भेजा है। जिसपर क्लिक करने के बाद उन्हें डॉक्टर से मिलने का समय मिल जाएगा। उसने उस लिंक पर क्लिक किया। कुछ देर बाद उनके बैंक खाते से पांच लाख रुपये निकल गए। उसके कुछ देर बाद फिर पांच लाख रुपये निकल गए, लेकिन इनका मैसेज नहीं आया।
विज्ञापन


अगले दिन सुबह एक फिर उनके खाते से पांच लाख रुपये निकल गए। उसके बाद बैंक से पैसे निकाले जाने का मैसेज आया। मैसेज देखकर वह दंग रह गई। वह तुरंत बैंक में पहुंची। जहां पता चला कि उनके खाते से 15 लाख रुपये निकल गए हैं। उन्होंने तुरंत बैंक के खाते को ब्लॉक करवाया और घटना की शिकायत साइबर सेल को दी। रात में एक बार फिर बैंक से मैसेज आया, जिसमें कहा गया कि उनके बैंक खाते से एक बार फिर पैसे निकालने की कोशिश की गई है।

पुलिस अधिकारियाें ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपी के नंबर और जिस बैंक खाते में पैसे ट्रांसफर किए गए है, इसकी जानकारी हासिल करने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें