शुरुआती जांच में पुलिस को पता चला कि कुछ दिन पहले श्याम का आरोपी भाइयों से झगड़ा हुआ था। कहासुनी के दौरान श्याम ने एक भाई को थप्पड़ मार दिया था। उसका बदला लेने के लिए ही वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस ने सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद श्याम का शव परिवार के हवाले कर दिया है। पुलिस श्याम के छोटे भाई गोपाल गुप्ता का बयान लेकर मामले की छानबीन कर रही है।
पुलिस के मुताबिक, श्याम गुप्ता परिवार के साथ गली नंबर-8, हरी नगर विस्तार, शुक्र बाजार रोड, जैतपुर में रहता था। श्याम ने अपने दोस्त श्याम बाघेल के साथ मिलकर शुक्र बाजार रोड पर टूर एंड ट्रैवल का दफ्तर खोला हुआ था। रविवार देर रात श्याम अपने पार्टनर के साथ दफ्तर के नजदीक मौजूद था। इस बीच पड़ोस में ही रहने वाले दो भाई राजेंद्र उर्फ प्रहलाद और गुलशन वहां पहुंचे और आते ही वह श्याम से झगड़ा करने लगे। गुलशन ने श्याम के पेट में चाकू घोंप दिया।