फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Crime : मामूली विवाद में युवक ने की पत्नी की हत्या, बेइज्जती का बदला लेने के लिए ले ली नौजवान की जान

Sun, 09 Jul 2023 06:42 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

घटना के समय उसके चार बच्चे वहीं मौजूद थे। बच्चों के शोर मचाने पर आसपास के लोग वहां पहुंचे और आरोपी को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। 
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केएन काटजू मार्ग इलाके में शुक्रवार रात मामूली बात पर हुए विवाद में एक युवक ने पत्नी की चाकू गोदकर हत्या कर दी। घटना के समय उसके चार बच्चे वहीं मौजूद थे। बच्चों के शोर मचाने पर आसपास के लोग वहां पहुंचे और आरोपी को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। 

विज्ञापन


मृत महिला की पहचान मूल रूप से पश्चिम बंगाल की पिंकी (28) के रूप में हुई है। पिंकी अपने पति अकबर, तीन बेटों और एक बेटी के साथ बंगाली कॉलोनी इलाके में रहती थी। अकबर दिल्ली में कूड़ा बिनने का काम करता है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार रात नौ बजे पुलिस को बंगाली कॉलोनी में एक महिला पर चाकू से हमला करने की जानकारी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि महिला खून से लथपथ हालत में फर्श पर पड़ी है। पुलिस उसे अस्पताल लेकर गई। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

जांच में पता चला कि आरोपी नशे का आदी है। उसका अकसर पत्नी से किसी ने किसी बात पर झगड़ा होता था। शुक्रवार रात भी अकबर घर आकर पत्नी के साथ किसी बात कर गाली गलौज करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने हाथापाई शुरू कर दी। फिर पास ही पड़े चाकू को उठाकर पत्नी के पेट और गर्दन पर हमला कर दिया। चाकू लगते ही पिंकी अचेत होकर गिर गई। ब्यूरो
विज्ञापन


बेइज्जती का बदला लेने के लिए की थी हत्या
एक दूसरे घटनाक्रम में पता चला है कि सराय रोहिल्ला इलाके में बेइज्जती का बदला लेने के लिए युवक कमल की चाकू घोंपकर हत्या की गई थी। पुलिस ने इस संबंध में मुख्य आरोपी और उसके सहयोगी को दबोच लिया है। आरोपियों की पहचान अभिषेक उर्फ डांसर (21) और यूपी के लखीमपुर खीरी निवासी सुनीत (18) के रूप में हुई है।

आरोपियों से वारदात में इस्तेमाल स्कूटी और अन्य सामान बरामद किया गया है। आरोपी अभिषेक उर्फ डांसर पहले से हत्या के प्रयास के एक मामले में आरोपी है। इनसे वारदात में इस्तेमाल हथियार बरामद करने के प्रयास किए जा रहे हैं। पूछताछ में पता चला है कि दो-तीन माह पूर्व कमल ने एक पार्क में अभिषेक की बेइज्जती की थी। तभी से अभिषेक कमल से बदला लेने की योजना बना रहा था। उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त सागर सिंह कलसी ने बताया कि पांच जुलाई की देर रात जेजे कालोनी निवासी  कमल (23) को कुछ लड़कों ने चाकू मार दिया। 

दो नाबालिगों ने कमल को दीपचंद बंधु अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। काफी प्रयास के बाद आरोपी अभिषेक व सुजीत की पहचान हुई। इसके बाद दोनों आरोपियों को शुक्रवार को दबोच लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें