फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Crime: पति से संबंध के शक में बड़ी ने छोटी बहन पर चला दी पिस्तौल, चेहरे पर लगे छर्रे, सिर पर कई वार

Thu, 10 Aug 2023 03:11 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पति से संबंध रखने के शक में बड़ी बहन ने छोटी बहन की जान लेने की कोशिश की। पुलिस ने आरोपी बड़ी बहन सोनू को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस वैन - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर पूर्वी दिल्ली के शास्त्री पार्क इलाके में हत्या के प्रयास का मामला सामने आया है। पति से संबंध रखने के शक में बड़ी बहन ने छोटी बहन की जान लेने की कोशिश की। पुलिस ने आरोपी बड़ी बहन सोनू को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। 

विज्ञापन


पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि शास्त्री पार्क इलाके में बड़ी बहन ने की छोटी बहन को गोली मारने की कोशिश। शास्त्री पार्क के सुमाइला निवासी बुलंद मस्जिद के पास की घटना है। जहां 20 साल की छोटी बहन पर 30 साल की बड़ी बहन ने देसी पिस्तौल से गोली मार दी। छर्रे उसके चेहरे पर लगे हैं। इतना ही नहीं सोनू ने बंदूक की बट से उसके सिर पर कई वार किए। अभी हमले के पीछे का कारण पता नहीं चला है। 

जांच रिपोर्ट के मुताबिक, सोनू को शक था कि उसकी छोटी बहन सुमाइला का उसके पति के साथ संबंध हैं। सोनू को गिरफ्तार कर लिया गया है। आगे की जांच जारी है। पुलिस ने आईपीसी की धारा 307 और 25/27 शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें