हरियाणा के नूंह में हुई हिंसा के बाद कई इलाकों में तनाव का माहौल बना हुआ है। इसी घटना को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बयान जारी किया है। उन्होंने अपने ट्विट हैंडल से ट्वीट करते हुए हिंसा प्रभावित इलाकों के लोगों से शांति और भाईचारे की अपील की है।
सीएम अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर नूंह हिंसा को लेकर कहा कि नूंह में हुई सांप्रदायिक हिंसा बहुत परेशान करने वाली है। मणिपुर के बाद हरिणाया में इस तरह की हिंसा का संकेत अच्छा नहीं है। मैं हरियाणा की समस्त जनता से शांति बनाए रखने की अपील करता हूं। ऐसे नाजुक वक्त में हम शांति और आपसी भाईचार कायम रखें। अमन विरोधी ताकतों के खिलाफ हम सभी को मिलकर काम करना होगा।
हरियाणा के नूंह (मेवात) में सांप्रदायिक हिंसा बेहद परेशान करने वाली है। पूर्वोत्तर में मणिपुर के बाद अब हरियाणा में इस तरह की वारदात अच्छे संकेत नहीं हैं। हरियाणा की समस्त जनता से मेरी हाथ जोड़कर प्रार्थना है कि ऐसे नाज़ुक समय में हम शांति और आपसी भाईचार कायम रखें। अमन विरोधी ताकतों और हिंसा की सियासत को हम सभी को मिल-जुलकर हराना है।