फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: 50 फीसदी लोगों को मिलेगी मुफ्त बिजली, नियमों में हुआ बदलाव, कल से लागू होगी व्यवस्था

Fri, 30 Sep 2022 10:46 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि, कुछ लोग बिजली पर सब्सिडी नहीं चाहते थे इसलिये हमने कहा कि जिनको सब्सिडी नहीं चाहिये वे बता दें। उन्होंने कहा था कि 1 अक्टूबर से उन लोगों को ही बिजली पर सब्सिडी दी जाएगी जिनको चाहिये।
विज्ञापन
केजरीवाल का प्रदूषण हटाने का फॉर्मूला - फोटो : self
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में 50 फीसदी लोगों ने ही बिजली बिल पर सब्सिडी यानी छूट की मांग की है। हर दूसरे उपभोक्ता को बिजली में छूट चाहिए। एक अक्टूबर यानी शनिवार से बिजली बिल पर सब्सिडी वैकल्पिक हो जाएगी। दिल्ली में एक अक्टूबर से बिजली के बिल को लेकर नया नियम लागू हो जाएगा। अब आवेदन करने वालों को ही बिजली बिल में छूट मिलेगी। जिन लोगों ने आवेदन नहीं किया है उन्हें बिजली बिल में छू्ट नहीं मिलेगी।  

विज्ञापन


अक्टूबर के लिए आवेदन करने की आज अंतिम था। 22.82 लाख से अधिक उपभोक्ताओं ने छूट के लिए आवेदन किया था। दिल्ली में 47 लाख उपभोक्ता छूट पा रहे थे। यहां 58 लाख घरेलू बिजली उपभोक्ता हैं, जिनमें से 30 लाख का बिजली बिल शून्य आता है। आगे भी छूट चाहने वाले उपभोक्ताओं को साल में एक बार आवेदन करना होगा। अगर आप रजिस्ट्रेशन नहीं करा पाए तब आगे जब भी रजिस्ट्रेशन कराएंगे उसके अगले महीने से आपको सब्सिडी मिलेगी।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि, कुछ लोग बिजली पर सब्सिडी नहीं चाहते थे इसलिये हमने कहा कि जिनको सब्सिडी नहीं चाहिये वे बता दें। उन्होंने कहा था कि 1 अक्टूबर से उन लोगों को ही बिजली पर सब्सिडी दी जाएगी जिनको चाहिये। छूट पाने के लिए अब आपको इलेक्ट्रॉनिक रजिस्ट्रेशन करवाना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें