फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: शाही खानदान का बताकर फाइव स्टार होटल को चूना लगाने वाला गिरफ्तार, कर्नाटक से पकड़ा गया आरोपी

Sun, 22 Jan 2023 08:27 AM IST
Digvijay Singh एएनआई, नई दिल्ली

सार

दिल्ली पुलिस ने जानकरी देते हुए बताया कि आरोपी को 19 जनवरी को दक्षिण कन्नड़, कर्नाटक से पकड़ा गया है। 
विज्ञापन
कर्नाटक से पकड़ा गया आरोपी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खुद को संयुक्त अरब अमीरात के शाही परिवार का सदस्य बताने वाले महमेद  शरीफ को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दिल्ली पुलिस ने जानकरी देते हुए बताया कि आरोपी को 19 जनवरी को दक्षिण कन्नड़, कर्नाटक से पकड़ा गया है। बता दें कि आरोपी महमेद शरीद ने नई दिल्ली में लीला पैलेस होटल को 23.46 लाख रुपये का चूना लगाया था।

विज्ञापन


दिल्ली स्थित फाइव स्टार होटल लीला पैलेस में एक शख्स ने खुद को  रॉयल फैमिली का बताकर कई महीनों तक होटल में ठहरा रहा, लेकिन जब भारी भरकम बिल देने की बारी आई, तो वह मौका देखकर फरार हो गया। मामले का संज्ञान लेते हुए दिल्ली पुलिस आरोपी की खोजबीन में जुटी थी।  पुलिस ने अनुसार, आरोपी पूरे चार महीने तक पांच सितारा होटल लीला पैलेस में ठहरा था।

आरोपी महमेद शरीफ ने खुद को यूएई के शाही खानदान का एक सीनियर पदाधिकारी बताया था। आरोपी पर 23 लाख से ज्यादा के बिल का भुगतान बकाया है। पुलिस के अनुसार, आरोपित महमेद शरीफ ने 1 अगस्त को फाइव स्टार होटल में चेक इन किया था। वह होटल के कमरा नंबर 427 में रुका और 20 नवंबर 2022 को होटल से मौका देखकर फरार गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें