फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: दक्षिण कोरिया में वर्ल्ड स्काउट के लिए 8 बच्चों की भागीदारी को मंजूरी, एलजी ने दी मंजूरी

Thu, 02 Feb 2023 04:49 PM IST
Digvijay Singh पीटीआई, नई दिल्ली

सार

एलजी कार्यालय के एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि विशेष आवश्यकता वाले इन आठ बच्चों के साथ एक शारीरिक शिक्षा शिक्षक, एक विशेष शिक्षक और शिक्षा विभाग के उप निदेशक होंगे।
 
विज्ञापन
वीके सक्सेना, उपराज्यपाल दिल्ली। (फाइल) - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने भारतीय दल में दिल्ली के सरकारी स्कूलों के आठ विकलांग बच्चों की भागीदारी को मंजूरी दे दी है जो एक से 12 अगस्त तक दक्षिण कोरिया में होने वाले वर्ल्ड स्काउट जम्बूरी में भाग लेंगे। एलजी कार्यालय के एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि विशेष आवश्यकता वाले इन आठ बच्चों के साथ एक शारीरिक शिक्षा शिक्षक, एक विशेष शिक्षक और शिक्षा विभाग के उप निदेशक होंगे।

विज्ञापन


एलजी कार्यालय से जारी बयान में कहा गया है कि भारत स्काउट्स एंड गाइड्स की ओर से राष्ट्रीय दल के लिए शहर के स्कूलों से नाम मांगने का प्रस्ताव 19 जनवरी को दिल्ली सरकार को भेजा गया था। उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया द्वारा अनुशंसित और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा अनुमोदित प्रस्ताव को उपराज्यपाल के पास मंजूरी के लिए भेजा गया था। जनवरी में राजस्थान के पाली में आयोजित 18वें राष्ट्रीय जम्बोरी में सफलतापूर्वक भाग लेने वाले 16 विकलांग बच्चों में से आठ बच्चों का चयन किया गया है। यह आयोजन एक से 12 अगस्त के बीच दक्षिण कोरिया में होगा। भारत स्काउट्स एंड गाइड की तरफ से अंतरराष्ट्रीय आयोजन के लिए भारतीय दल के लिए प्रतिनिधियों के नाम मांगे गए थे। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें