दिल्ली की वायु गुणवत्ता एक बार फिर बेहद खराब हो गई। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक, हवा की रफ्तार और तापमान से वायु गुणवत्ता में अगले तीन दिनों में सुधार की संभावना है। इस दौरान हवा बेहद खराब (निचले सिरे) या खराब (ऊपरी छोर पर) रहने की संभावना है। शुक्रवार को दिल्ली की वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 314 दर्ज की गई है। एनसीआर के दूसरे शहरों की एक्यूआई 300 से कम यानी खराब श्रेणी में रही। दिल्ली के एक्यूआई में पिछले 24 घंटे में बढ़ोतरी दर्ज हुई है। पीएम-2.5 और पीएम-10 की प्रदूषण में करीब 55 फीसदी हिस्सेदारी है।
वायु गुणवत्ता सूचकांक
- दिल्ली-314
- फरीदाबाद-297
- गुरुग्राम-260
- गाजियाबाद-255
- ग्रेटर नोएडा-296
- नोएडा-281