फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi : जहांगीरपुरी में नाबालिग की दिनदहाड़े चाकू घोंपकर हत्या, उत्तम नगर में युवक को मारकर नाले में फेंका

Wed, 03 May 2023 07:02 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

पुलिस ने रितेश को बाबू जगजीवन राम अस्पताल पहुंचाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। हत्या का मामला दर्ज कर पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हमलावरों की पहचान कर ली गई है। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जहांगीरपुरी में मंगलवार दोपहर दिनदहाड़े रितेश कुमार (16) को चाकू घोंप दिया गया। पुलिस ने रितेश को बाबू जगजीवन राम अस्पताल पहुंचाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। हत्या का मामला दर्ज कर पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हमलावरों की पहचान कर ली गई है। 

विज्ञापन


जिला पुलिस उपायुक्त जितेंद्र मीणा ने बताया कि पिछले साल एक लड़के की हत्या हो गई थी। उसके चचेरे भाइयों को लगता था कि हत्या में रितेश भी शामिल है। आशंका व्यक्त की जा रही है कि इसी वजह से रितेश को मारा गया। रितेश परिवार के साथ जहांगीरपुरी में रहता था। परिवार में पिता सुनील कुमार व अन्य सदस्य हैं। 

रितेश इस साल 11वीं में फेल हो गया था। मंगलवार दोपहर करीब दो बजे रितेश भाई निखिल के साथ कुछ सामान खरीदने के लिए जहांगीरपुरी जे ब्लॉक में आया था। जैसे ही दोनों एक गली के पास पहुंचे तो अचानक लड़कों ने दोनों को घेर लिया। आरोपियों ने पहले रितेश को लात घूंसों से पीटा। इसके बाद एक लड़के ने उसके सीने में चाकू घोंप दिया। रितेश के गिरते ही सभी आरोपी फरार हो गए। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
विज्ञापन


युवक की हत्या कर नाले में फेंका, दंपती गिरफ्तार
उत्तम नगर में रविवार को पार्टी के दौरान दोस्तों ने उमेश कुमार (25) की हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपियों ने सामान डिलीवरी वाले बड़े बैग में उसका शव डालकर नजफगढ़ नाले में फेंक दिया, लेकिन राहगीरों ने देख लिया। पुलिस ने जांच के बाद शुभम उर्फ विराज (26) और पत्नी फातिमा (24) को गिरफ्तार कर लिया। मुख्य आरोपी सन्नी फिलहाल फरार है। 

वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सोमवार दोपहर राहगीर ने सूचना दी थी कि नजफगढ़ नाले में शिव विहार, जेजे कालोनी, उत्तम नगर के पास ने किसी ने बैग नाले में डाला है। पुलिस ने बैग को बाहर निकलवाया तो शव बरामद हुआ। उमेश परिवार के साथ विकास नगर में चाचा के साथ रहता था। परिजनों ने बताया कि रविवार को वह अपने दोस्त सन्नी के घर पार्टी करने की बात कहकर गया था। पुलिस वहां पहुंची तो घर बंद मिला। 

जांच के बाद पुलिस ने मंगलवार को दंपती को दबोच लिया। घटना वाले दिन सन्नी के कमरे पर शुभम और फातिमा भी मौजूद थे। किसी बात पर सन्नी और उमेश का झगड़ा हुआ था। इसके बाद उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी गई। शव को सन्नी और शुभम ने एक बैग में डालकर नाले में डाला तो लोगों ने देखकर पुलिस को खबर दे दी। अब पुलिस सन्नी की तलाश कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें