नई दिल्ली। समयपुर बादली इलाके में स्थित हैदरपुर वाटर प्लांट में एक युवक का शव मिला है। शव जाल में फंसा हुआ था। उसके पेट में दो जख्म मिले हैं। मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। समयपुर थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आशंका है कि युवक की हत्या कर शव को नहर में फेंका गया है। पुलिस मृतक की पहचान करने में जुटी है। दिल्ली पुलिस सोनीपत पुलिस से भी संपर्क कर युवक की पहचान करने की कोशिश कर रही है। ब्यूरो