फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी की गवाही,पापा ने मां को मारा: पत्नी की चाकू से गोदकर हत्या, आरोपी शिक्षक फरार

Sat, 01 Oct 2022 10:22 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

मृत महिला की शिनाख्त नीरा के रूप में हुई है। वह अपने पति संजय और नौ साल की बेटी के साथ रहती थी। मूलत: जम्मू के रहने वाले संजय दिल्ली के एक सरकारी स्कूल में शिक्षक के पद पर कार्यरत हैं। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के मोहन गार्डन इलाके में कहासुनी के दौरान नौ साल की बेटी के सामने सरकारी स्कूल के एक  शिक्षक ने पत्नी की चाकू गोदकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी होने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फरार आरोपी शिक्षक की तलाश में जुटी है  

विज्ञापन


जानकारी के लिए बता दें कि शुक्रवार की शाम 6.24 बजे पुलिस को नवादा ककरोला हाउसिंग कॉम्प्लेक्स के एक मकान में दंपति के बीच झगड़ा होने की जानकारी मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस को मकान में एक महिला घायल अवस्था में मिली। महिला के गले पर चाकू से हमला किया गया था। पुलिस महिला को पास के अस्पताल लेकर गई जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

मृत महिला की शिनाख्त नीरा के रूप में हुई है। वह अपने पति संजय और नौ साल की बेटी के साथ रहती थी। मूलत: जम्मू के रहने वाले संजय दिल्ली के एक सरकारी स्कूल में शिक्षक के पद पर कार्यरत हैं। उनकी बेटी ने पुलिस को बताया कि उसके माता-पिता के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो रहा था। इस दौरान उसके पिता ने मां पर चाकू से हमला कर दिया और घर से फरार हो गया। पुलिस ने बताया कि दंपति के परिवार वालों के बारे में जानकारी हासिल की जा रही है। पुलिस ने संजय की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी है। पुलिस तकनीकी आधार पर आरोपी की तलाश कर रही है। साथ ही संजय के संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही हत्या के कारणों का खुलासा हो पाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें