फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्री के बैग से मिले पांच कारतूस

विज्ञापन
विज्ञापन
यात्री के बैग से पांच कारतूस बरामद
विज्ञापन

नई दिल्ली। डोमेस्टिक एयरपोर्ट पर एक यात्री के बैग से पांच कारतूस मिले हैं। सीआईएसएफ कर्मियों ने यात्री को पुलिस के हवाले कर दिया है। डोमेस्टिक एयरपोर्ट थाना पुलिस ने यात्री के खिलाफ सस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है। यात्री की पहचान उत्तराखंड निवासी दलवीर सिंह के रूप में हुई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। सीआईएसएफ अधिकारियों के अनुसार बृहस्पतिवार सुबह एक यात्री डोमेस्टिक एयरपोर्ट पर पहुंचा। उसे दिल्ली से गोवा जाना था। यात्री के बैग की जांच के दौरान सीआईएसएफ कर्मियों को उसमें कारतूस जैसी वस्तु दिखा। यात्री के बैग की तलाशी ली गई। बैग में पांच कारतूस मिले। सीआईएसएफ कर्मियों ने यात्री से लाइसेंस दिखाने के लिए कहा, लेकिन यात्री कोई कागजात नहीं दिखा पाया। जांच में पता चला कि दलवीर सिंह मूलत: उधम सिंह नगर उत्तराखंड का रहने वाला है। वह गोवा जाने के लिए दिल्ली एयरपोर्ट पर आया। उसके बाद सीआईएसएफ कर्मियों ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें