फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस में बिठाकर सवारियों को लूट लेते थे बस कंडक्टर व चालक

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा के ध्यानार्थ
विज्ञापन


बस में बिठाकर सात सवारियों को लूटा था
कंडक्टर व चालक आनंद विहार से गिरफ्तार

सभी पीड़ित नौकरी की तलाश में बिहार से आए थे
लूटे गए चार हजार रुपये, डंडा और बस बरामद

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। यात्रियों को बस में बिठाकर डरा-धमकाकर लूटपाट करने वाले ड्राइवर और कंडक्टर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान जितेंदर सिंह पवार और अमित के रूप में हुई है। आरोपियों ने शुक्रवार को बिहार से आए सात मजदूरों को लूट लिया था। सराय काले खां पुलिस ने आरोपियों को वारदात के दो घंटे बाद ही आनंद विहार से दबोच लिया। आरोपियों के पास से लूटे गए चार हजार रुपये, डंडा और बस बरामद की है। दोनों बस को आनंद विहार से नोएडा तक चलाते हैं।
दक्षिण-पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त चिन्मय बिश्वाल ने बताया कि शुक्रवार सुबह 7 बजे सात मजदूरों ने सराय काले खां में तैनात पुलिसकर्मियों को बताया कि प्राइवेट बस में उनके साथ लूटपाट की गई है। सभी मजदूर नौकरी की तलाश में बिहार से आए थे। आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर उतरने के बाद सभी बस अड्डे के बाहर से नजफगढ़ जाने के लिए प्राइवेट बस में सवार हुए। बस जैसे ही यमुना के पुल पर पहुंची, तो कंडक्टर व ड्राइवर ने बस रोककर डंडे के बल पर सभी से कैश लूट लिया। बाद में आरोपी सभी को सराय काले खां बस अड्डे के पास उतारकर फरार हो गए। लूटपाट की सूचना मिलते ही फौरन सनलाइट कॉलोनी थाने में मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

फौरन पुलिस ने आनंद विहार में बस की तलाश शुरू कर दी। इस बीच आनंद विहार से बस को बरामद कर लिया गया। साथ ही आरोपी जितेंदर और अमित को गिरफ्तार कर लिया। शराब की लत की वजह से दोनों ने यात्रियों के साथ लूटपाट की थी।



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें