फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक व उसकी बुआ को बंधक बनाकर बदमाशों ने की लूटपाट

विज्ञापन
विज्ञापन
आंख खुली तो चोरों ने परिजनों
विज्ञापन

को बनाया बंधक, लूटपाट
बुआ-भतीजे को टेप से बांधा, जेवर और सामान लेकर फरार
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। बिंदापुर इलाके में घर में घुसे चोरों ने एक युवक और उसकी बुआ को बंधक बनाकर लूटपाट की। विरोध करने पर बदमाशों ने युवक की जमकर धुनाई भी की।
पुलिस के मुताबिक, परिवार के साथ शक्ति विहार उत्तम नगर में रहने वाला अर्जुन कुमार (21) जनकपुरी डिस्ट्रिक्ट सेंटर में कंप्यूटर ऑपरेटर है। उसके फूफा विनोद कुमार भल्ला सपरिवार शिव विहार में रहते हैं। 30 मार्च को विनोद अपने दो बेटों अजीत और इंद्रजीत के साथ पंजाब गए थे। रात में अर्जुन बुआ ममता (45) के घर सोने के लिए आया। दोनों बाहर वाले कमरे में सो रहे थे। अर्जुन के मुताबिक, रात करीब डेढ़ बजे मुख्य दरवाजे के ऊपरी भाग में लगे शीशे के टूटने की आवाज पर उसकी नींद खुली। टूटे शीशे में हाथ डालकर एक युवक ने दरवाजा खोला और कमरे में आ गया। अर्जुन ने घर में रखा बैट उठाकर उसके सिर पर दे मारा। बैट लगने से बदमाश घायल हो गया। इसी दौरान बदमाश के तीन साथी भी आ गए और अर्जुन की जमकर पिटाई कर दी। बदमाशों ने बुआ-भतीजे मुंह रुमाल से बांधकर हाथ और पैर पर सेलो टेप लपेट दी। बदमाशों ने ममता की चार सोने की चूड़ियां और अंगूठी उतार ली। घर में रखा बाकी कीमती सामान भी वे ले गए। अर्जुन के शोर मचाने पर पड़ोसी पहुंचे और उन्हें मुक्त कराया। सूचना पर पहुंची पुलिस को मौके से बदमाशों का हथौड़ा, पेचकस और प्लास मिला है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें