फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफ्रीकी नागरिक दिल्ली में चला रहे थे ड्रग्स रैकेट, दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अफ्रीकी नागरिक दिल्ली में चला रहे थे ड्रग्स रैकेट
विज्ञापन

अपराध शाखा ने दो आरोपियों को दबोचा, 90 ग्राम कोकीन बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। अपराध शाखा ने ड्रग्स सप्लाई करने वाले गिरोह के दो अफ्रीकी नागरिकों को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से 90 ग्राम कोकीन बरामद की गई । आरोपियों की पहचान टिने मुस्ताफा उर्फ जोन (29) और इन्नोसेंट अग्हाडिओबी (40) के रूप में हुई। दोनों तिलक नगर इलाके में रह रहे थे और करीब डेढ़ वर्ष से दिल्ली में ड्रग्स की सप्लाई कर रहे थे।
विज्ञापन

अपराध शाखा के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त डॉ अजीत कुमार सिंगला ने बताया कि शाखा में तैनात एएसआई सतेंद्र कुमार व सिपाही प्रवीण को गुप्त सूचना मिली कि दो अफ्रीकी नागरिक कोकीन की खेप लेकर द्वारका इलाके में आएंगे। इंस्पेक्टर रिछपाल सिंह व एसआई संजय कुमार की टीम ने सेक्टर-3 में घेराबंदी कर दोनों को दबोचा। पश्चिमी अफ्रीका निवासी टिने दो वर्ष पहले भारत आया था। उसने गारमेंट्स व्यवसाय में हाथ आजमाने का प्रयास किया, मगर व्यवसाय नहीं चला। कुछ नाइजीरियाई लोगों के संपर्क में आने के बाद वह ड्रग्स सप्लाई करने लगा। घाना निवासी इन्नोसेंट करीब डेढ़ वर्ष पहले भारत आया था। टिने से मुलाकात के बाद दोनों साथ में ड्रग्स की सप्लाई करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें