फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईजीआई एयरपोर्ट से 15 कारतूस के साथ यात्री गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
एयरपोर्ट पर 15 कारतूस
विज्ञापन

के साथ यात्री गिरफ्तार
- छत्तीसगढ़ के रायपुर से आया है, एक्सरे स्कैनिंग में पकड़ा गया
नई दिल्ली। इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बुधवार सुबह सीआईएसएफ के जवानों ने यात्री आर. तनेजा के बैग से .32 बोर के 15 कारतूस बरामद किए। उसे हिरासत में लेकर आईजीआई थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। सीआईएसएफ के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि बुधवार तड़के पांच बजे छत्तीसगढ़ के रायपुर से फ्लाइट दिल्ली आई थी। सीआईएसएफ के अधिकारियों ने एक यात्री के बैग को एक्सरे स्कैनर पर रखा तो उसमें कारतूसनुमा वस्तु दिखी। बैग खोला गया तो उसमें 15 कारतूस बरामद हुए। आर. तनेजा इसके बारे में कुछ नहीं बता रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें