महिला ट्यूटर के ससुर ने की
बच्ची से छेड़छाड़, गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। पूर्वी दिल्ली के पांडव नगर इलाके में 11 साल की बच्ची के साथ महिला ट्यूटर के ससुर के छेड़छाड़ करने का मामला प्रकाश में आया है। परिवार की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक, पीड़ित बच्ची परिवार के साथ पांडव नगर इलाके में रहती है। बच्ची घर के पास ही एक महिला ट्यूटर से ट्यूशन पढ़ती है। घटना वाले दिन बच्ची ट्यूशन पढ़ने के लिए गई थी। वहां ट्यूशन टीचर का ससुर मौजूद था। उसने बच्ची के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। इसके बाद पीड़ित बच्ची वहां से भागकर अपने घर पहुंच गई। वहां पहुंचकर पीड़ित बच्ची ने अपने परिजनों को आपबीती बताई। पीड़ित परिवार की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पोक्सो और छेड़छाड़ की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।