फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान बंद कर जा रहे दुकानदार को बदमाशों ने लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
चेन लूटकर भाग रहे बदमाश की धुनाई, धरा
विज्ञापन

नई दिल्ली। अशोक विहार इलाके में दुकान बंद कर घर जा रहे एक दुकानदार से बदमाशों ने लूटपाट की। चार बदमाश उसे खींचकर बेसमेंट में ले गए और उसके सोने के चेन लूटकर भागने लगे। दुकानदार के शोर मचाने पर लोगों ने भाग रहे एक बदमाश को दबोच कर उसकी जमकर धुनाई कर दी और पुलिस के हवाले कर दिया। पकड़े गए बदमाश की पहचान ईसापुर नजफगढ़ निवासी विक्की के रूप में हुई है। बदमाश से पूछताछ कर अन्य बदमाशों की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है। पुलिस के अनुसार कृष्णा नगर निवासी हरविंदर सिंह (59) की सेंट्रल मार्केट अशोक विहार में खिलौने की दुकान है। सोमवार रात वह दुकान बंद कर अपने घर जाने के लिए निकल रहे थे। तभी बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। हरविंदर के शोर मचाने पर लोगों ने भाग रहे बदमाशों का पीछा किया और एक बदमाश को दबोच लिया और जमकर धुनाई की। मौके पर पहुंची पुलिस ने बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें