9.5 करोड़ धोखाधड़ी में क्लर्क गिरफ्तार
नई दिल्ली। लाल किले में फर्जी बिलों से 9.5 करोड़ की धोखाधड़ी के आरोपी क्लर्क को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वह फरार था। इस बाबत भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के वरिष्ठ अधिकारी रघु प्रकाश ने क्लर्क प्रेम प्रकाश और उसके सहयोगी चपरासी बसंत लाल के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। एफआईआर में आरोप है कि प्रेम प्रकाश ने फर्जी सैलरी और सामान के बिल बनाकर धोखाधड़ी की। विभाग के पिछले 10 साल के ऑडिट के दौरान इस धोखाधड़ी का खुलासा हुआ।