फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जान से मारने की धमकी देकर बदमाशों ने स्विफ्ट कार लूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
कार और मोबाइल फोन लूट कर बदमाश फरार
विज्ञापन

नई दिल्ली। द्वारका सेक्टर 23 इलाके में कार सवार बदमाशों ने जान से मारने की धमकी देकर चार युवकों से कार और मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने लूटपाट का मामला दर्ज कर फरार बदमाशों की पहचान करने में जुटी है। पुलिस के अनुसार गुड्डू कुमार (28) सपरिवार पोचनपुर गांव में रहता है और निजी कंपनी में काम करता है। 24 मार्च की रात गुड्डू अपने तीन दोस्तों अमित, अखिलेश और दिनेश के साथ कार से लालकिला घुमने आया था, जहां से देर रात चारों दोस्त घर लौट रहे थे। रात करीब एक बजे सभी द्वारका सेक्टर 23 के सीएनजी पंप के पास पहुंचे। तभी एक कार ने उनकी कार को ओवरटेक कर रोक लिया। कार से तीन बदमाश उतरे। सभी के हाथ में पिस्टल था। बदमाशों ने जान से मारने की धमकी देकर गुड्डू व उसके दोस्तों को कार से नीचे उतरने के लिए कहा। नीचे उतरने के बाद बदमाशों ने सभी युवकों से मोबाइल फोन लूट लिए। उसके बाद गुड्डू से कार की चाबी छीन ली और बामनोली गांव की ओर फरार हो गए। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें