फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चालक को अगवा कर स्विफ्ट कार लूटने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत के ध्यानार्थ
विज्ञापन


चालक को अगवा कर कार लूटने वाले तीन धरे
नई दिल्ली। समयपुर बादली थाना पुलिस ने चालक को अगवा कर कार लूटने वाले तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। बदमाशों ने मुकरबा चौक से कार को किराये पर लेकर वारदात को अंजाम दिया था और चालक को बहादुरगढ़ के पास सुनसान जगह पर फेंककर फरार हो गए थे। पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से कार और पिस्टल बरामद कर ली है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, पकड़े गए बदमाशों की पहचान सोनीपत निवासी सुनील, रवि और अशोक के रूप में हुई है। सुनील पर पहले से हत्या और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज है। 27 फरवरी को एक कार चालक मुकरबा चौक पर सवारी का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान दो युवक वहां पहुंचे और कार को सोनीपत जाने के लिए किराये पर लिया। सिंघु बॉर्डर पार करने के बाद बदमाशों ने चालक को पिस्टल दिखाकर कब्जे में ले लिया। सोनीपत में बदमाशों के तीन सहयोगी एक कार में उनका इंतजार कर रहे थे। वहां पहुंचने के बाद बदमाश चालक को सुनसान जगह छोड़कर कार समेत फरार हो गए। ब्यूरो
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें