फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर कॉलोनी में ऑडी कार से 29.96 लाख रुपये बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा के ध्यानार्थ
विज्ञापन


नोएडा के सीए की कार में 29.96 लाख रुपये मिले
आयकर विभाग कर रही जांच, रकम थाने के मालखाने में कराया जमा
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। अमर कॉलोनी थाना इलाके में ऑडी कार से शनिवार को चेकिंग के दौरान 29.96 लाख रुपये मिले। रकम नोएडा के चार्टेड अकाउंटेंट (सीए) की बताई जा रही है। दिल्ली पुलिस व चुनाव आयोग की सूचना पर आयकर विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अमर कॉलोनी थाने के मालखाने में रकम को जमा कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि चुनाव से इस रकम का कोई लेना-देना नहीं है।
विज्ञापन

एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट सुधीर गुप्ता की देखरेख में चुनाव आयोग व अमर कॉलोनी थाने की टीम नीम चैक, गढ़ी में शनिवार को चेकिंग कर रही थी। इस दौरान ऑडी कार में एक बैग मिला, जिसमें 29.96 लाख रुपये रखे थे। ऑडी कार नोएडा में रहने वाले सीए अंकित गर्ग की है। कार से रकम को ईस्ट ऑफ कैलाश ले जाया जा रहा था। आयकर विभाग जांच कर रही है कि रकम कहां से आई थी और उसे कहां और किस उद्देश्य से ले जाया जा रहा था। दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शुरूआती जांच में ये पाया गया है कि चुनाव से इस रकम का कोई लेना-देना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें