फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाई के साढ़ू ने युवती को भेज दी अश्लील फोटो, गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
भाई के साढ़ू ने युवती को भेजी अश्लील फोटो, धरा
विज्ञापन

नई दिल्ली। शाहदरा इलाके में एक युवती के मोबाइल पर अश्लील फोटो भेजने का मामला सामने आया है। फोटो किसी और ने नहीं बल्कि पीड़िता के भाई के साढ़ूू ने भेजी थी। 20 मार्च की घटना के बाद पुलिस ने 30 अप्रैल को मामला दर्ज कर आरोपी 42 वर्षीय शख्स को गिरफ्तार किया है। शुरूआती जांच में पुलिस को पता चला है कि आरोपी की साली यानी पीड़िता की भाभी से विवाद चल रहा है। मामला कोर्ट में विचाराधीन भी है। इसी वजह से आरोपी ने पीड़िता को अश्लील फोटो भेज दी। पुलिस के मुताबिक पीड़िता परिवार के साथ शाहदरा के कबूल नगर इलाके में रहती है। 20 मार्च को उसके व्हाट्सऐप नंबर पर एक अज्ञात नंबर से अश्लील फोटो आया। पीड़िता ने मोबाइल की डिटेल की जांच की तो उस पर उसके भाई के साढ़ूू की फोटो लगी थी। पीड़िता ने सारी बात परिजनों को बताई। पीड़िता का आरोप है कि इससे पूर्व 18 मार्च को आरोपी ने स्कूटी से उसे टक्कर मारकर घायल करने का प्रयास किया था। इस दौरान आरोपी ने पीड़िता को जान से मारने की धमकी भी दी थी। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें