फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब पीकर हंगामा करने से मना करने पर पत्नी को चाकू मारा

विज्ञापन
विज्ञापन
शराब पीकर हंगामा करने से रोकने पर पत्नी को मारा चाकू
विज्ञापन

पुलिस को फरार आरोपी की तलाश, घायल महिला डीडीयू अस्पताल में भर्ती

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। राजौरी गार्डन इलाके में शराब पीकर हंगामा करने से मना करने पर व्यक्ति ने पत्नी पर चाकू से हमला कर दिया। बचाव करने पर महिला की हाथ की नस कट गई। घायल महिला को डीडीयू अस्पताल में भर्ती कराया गया। महिला के बयान पर पुलिस ने हत्या का प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। फरार पति की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

चंद्रकला (32) सपरिवार प्रयोग विहार हरिनगर में रहती है। परिवार में पति योगेंद्र, 9 साल की बेटी और 4 साल का बेटा है। शनिवार सुबह योगेंद्र शराब पीकर घर आया और हंगामा करने लगा। चंद्रकला के मना करने पर योगेंद्र ने चाकू निकालकर उसके पेट घोंपने की कोशिश की। चंद्रकला ने हाथ से चाकू को रोक लिया, इससे उसके नस कट गए। हाथ से खून निकलता देख योगेंद्र फरार हो गया। चंद्रकला ने पुलिस को बताया कि योगेंद्र अकसर शराब पीने के बाद झगड़ा करता है। शुक्रवार रात में भी उसने हंगामा किया था। उसकी देवरानी ने पुलिस को फोन कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें