फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सास-बहू के झगड़े में बहू ने ननद को चौथी मंजिल से नीचे फेंका

विज्ञापन
विज्ञापन
बहू से सास से झगड़ ननद
विज्ञापन

को चौथी मंजिल से फेंका
18 वर्षीय युवती नाजुक हालत में सुश्रुत ट्रॉमा सेंटर में भर्ती
- पुलिस ने दर्ज किया गैरइरादतन हत्या के प्रयास का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। उत्तरी दिल्ली के वजीराबाद इलाके में सास से झगड़े के दौरान बीच-बचाव में आई ननद को बहू ने चौथी मंजिल से नीचे धक्का दे दिया। ग्रिल से नीचे गिरने पर ननद फिजा (18) सिर में गंभीर चोट लगी। गंभीर हालत में परिजनों ने उसे कश्मीरी गेट स्थित सुश्रुत ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया है। उसकी हालत नाजुक है। पुलिस ने सास रेशमा (44) की शिकायत पर बहू शीरीन के खिलाफ गैरइरादतन हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, गली नंबर-6, संगम विहार, वजीराबाद में रेशमा पति मोहम्मद नईम खान, बेटे जुबेर, उसकी पत्नी शीरीन और तीन बेटियों के साथ रहती हैं। फिजा भाई-बहनों में सबसे छोटी है। रेशमा नर्स हैं, जबकि इनके पति का अपना कारोबार है। आरोप है कि सोमवार रात करीब 11:30 बजे रेशमा घर पर थीं। इसी दौरान उनका बहू शीरीन से झगड़ा हो गया। शीरीन ने सास को बुरी तरह गालियां देना शुरू किया तो वहां मौजूद फिजा ने विरोध किया। इस पर शीरीन ने उससे भी झगड़ा शुरू कर दिया और धक्का-मुक्की पर उतर आई। आरोप है कि इसी दौरान उसने ननद को चौथी मंजिल से नीचे धक्का दे दिया। फिजा ग्रिल से होकर नीचे गली में गिर गई। रोते-बिलखते परिजन नीचे भागे और फौरन फिजा को नजदीकी अस्पताल ले गए। वहां से उसे सुश्रुत ट्रॉमा सेंटर भेज दिया गया। फिजा आईसीयू में भर्ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें