फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैश वैन से कैश लूटने के दौरान बदमाश को गोली लगी, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कौशंबी (यूपी) के ध्यानार्थ
विज्ञापन


वैन से कैश लूटने के दौरान बदमाश को गोली लगी, मौत
पुल प्रहलादपुर थाने के ठीक सामने ट्रैफिक लाइट पर वारदात

दरवाजा खोलकर वैन के अंदर घुस गया था बदमाश
धक्का-मुक्की के दौरान गार्ड की राइफल से गोली चली

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। पुल प्रहलादपुर थाने के ठीक सामने ट्रैफिक लाइट पर एक बदमाश ने शुक्रवार सुबह कैश वैन में घुसकर कैश लूटने की कोशिश की। वैन के कैशियर व सिक्योरिटी गार्ड ने जब बदमाश को कैश लूटने से रोका, तो धक्का-मुक्की के दौरान सिक्योरिटी गार्ड की राइफल से गोली चल गई। गोली बदमाश के सिर में लगी। उसे ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शुक्रवार देर रात तक मृतक बदमाश की पहचान नहीं हो सकी थी। पुल प्रहलादपुर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। वैन के अंदर घुसकर कैश लूटने की इस घटना में पुलिस को कई झोल दिखाई दे रहे हैं।
दक्षिण-पूर्वी जिला डीसीपी चिन्मय बिश्वाल के अनुसार, एमसीडी के बदरपुर बॉर्डर टोल प्लाजा से टैक्स की राशि एकत्रित करने का ठेका एमईपी इंफ्रा डेवलपर्स कंपनी को मिला हुआ है। इस कंपनी की कैश वैन शुक्रवार सुबह करीब पौने ग्यारह बजे टोल प्लाजा से करीब 14 लाख रुपये लेकर वसंत कुंज स्थित कंपनी के कार्यालय जा रही थी। कैश वैन जब पुल प्रहलादपुर थाने के सामने ट्रैफिक लाइट पर पहुंची, तो उस समय एक बदमाश पिछला दरवाजा खोलकर कैश वैन में घुस गया। उसने वैन से रुपयों से भरा बैग उठाकर भागने की कोशिश की। कैशियर राव साहब रमेश ने वैन के अंदर ही बदमाश को रोकने की कोशिश की। इस पर दोनों में धक्का-मुक्की होने लगी। कौशंबी (यूपी) निवासी सिक्योरिटी गार्ड महेश ने भी बदमाश को कैश लूटने से रोकने की कोशिश की, तो धक्का-मुक्की में उसकी राइफल से गोली चल गई। गोली बदमाश के सिर में जा लगी।
विज्ञापन

पीसीआर वैन ने घायल बदमाश को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डीसीपी चिन्मय बिश्वाल ने बताया कि इस बाबत पीसीआर को दो कॉल मिली थीं। पुलिस को मौके पर मिर्च पाउडर पड़ा मिला है। इसके अलावा सड़क व वैन मेें काफी खून था।
विज्ञापन


सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही
दक्षिण-पूर्वी जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पुल प्रहलादपुर थाने के सामने ट्रैफिक लाइट पर बदरपुर-महरौली रोड पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला जा रहा है। इस बात की जांच की जा रही है कि बदमाश अकेला था या फिर उसका कोई साथी उसके साथ था।

पुलिस के सामने सवाल
-बदमाश कैश वैन के अंदर कैसे घुस गया।
-कैश वैन का दरवाजा अंदर से क्यों लॉक नहीं था।
-बदमाश ने थाने के ठीक सामने की जगह को वारदात के लिए क्यों चुना।
-क्या मिर्च पाउडर लेकर बदमाश कैश लूटने आया था।





विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें