फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो भाईयों ने मार्शल आर्ट खिलाड़ी पर किया जानलेवा हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
मार्शल आर्ट खिलाड़ी पर चाकू से जानलेवा हमला
विज्ञापन

युवक की पिटाई के दौरान कराया था बीचबचाव

मधु विहार के विनोद नगर इलाके में हुई वारदात
घायल की हालत नाजुक, दो भाइयों पर केस दर्ज

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। मधु विहार के विनोद नगर इलाके में एक युवक को पिटने से बचाना मार्शल आर्ट खिलाड़ी को भारी पड़ गया। आरोपी दो भाइयों ने खिलाड़ी पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया। हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर फरार भाइयों की तलाश कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, आकाश मंडावली के पंडित चौक के पास रहता है। वह ओपन स्कूल से बारहवीं कक्षा की पढ़ाई कर रहा है। आकाश मार्शल आर्ट का खिलाड़ी है। बृहस्पतिवार रात वह अपने दोस्त विशाल के साथ सफदरजंग स्थित मार्शल आर्ट स्कूल से घर लौट रहा था। रास्ते में उसने पड़ोस में रहने वाले दो भाइयों राहुल और कन्नू को एक युवक को पीटते देखा। आकाश ने दोस्त के साथ मिलकर युवक को दोनों भाइयों के चंगुल से छुड़ा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसके बाद वह दोस्त विशाल के विनोद नगर स्थित घर जाने लगा। इसी दौरान राहुल और कन्नू ने आकाश को रोक लिया और उसकी पिटाई करने लगे। विरोध करने पर राहुल ने चाकू निकालकर आकाश के पेट में घोंप दिया। घटना को अंजाम देने के बाद दोनों भाई फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने घायल आकाश को लालबहादुर शास्त्री अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से परिवार वाले उसे निजी अस्पताल ले गए। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। मधु विहार थाना पुलिस आरोपी भाइयों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें