फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मादक पदार्थो की तस्करी करने वाला इनामी सदस्य दबोचा गया

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर (हरियाणा) के ध्यानार्थ
विज्ञापन


एक लाख का इनामी ड्रग्स तस्कर गिरफ्तार

अंतरराष्ट्रीय गिरोह का सदस्य है आरोपी
एयरपोर्ट पर एक्सरे मशीन से ड्रग्स निकलवा देता था

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले अंतरराष्ट्रीय गिरोह के सदस्य गांव बादली, झज्जर (हरियाणा) निवासी अक्षत गुलिया उर्फ अक्षित उर्फ अक्षय को गिरफ्तार किया है। दिल्ली पुलिस ने आरोपी पर एक लाख रुपये का इनाम रखा हुआ था। आरोपी के पास से मोबाइल, डोंगल व सिम बरामद किए गए हैं। आरोपी अपनी जान-पहचान से एयरपोर्ट पर एक्सरे मशीन से ड्रग्स को निकलवा देता था। ड्रग्स सप्लाई करने वाला यह गिरोह इंग्लैंड से संचालित होता है।
स्पेशल सेल डीसीपी संजीव कुमार यादव के अनुसार, स्पेशल सेल ने मई, 2018 में मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले छह तस्करों राजेन्द्र, पवन, प्रवीण, ललित, असीम और आशीष को 30 करोड़ रुपये की ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया था। बलजीत सिंह उर्फ बल्ली और गजेन्द्र सिंह राठौर उर्फ गज्जू गिरोह के सरगना हैं। इस समय वह इंग्लैंड में हैं और वहीं से गिरोह को चला रहे हैं। प्रवीण सैनी गिरोह का प्रमुख सदस्य है और पूरे भारत में गिरोह का नेटवर्क संभालता है। अक्षत गुलिया इन लोगों के संपर्क में था और वह एयरपोर्ट पर कस्टम हाउस से ड्रग्स के कॉर्टून को एक्सरे मशीन से अपनी जान-पहचान से निकलवा देता था। इससे ड्रग्स एयरपोर्ट से आसानी से दूसरे देशों में चली जाती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसीपी संजय दत्त के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अक्षत को सेक्टर-8, द्वारका से दोस्त के घर से गिरफ्तार किया है। आरोपी मौके से भाग गया था। टीम ने कुछ दूर पीछा कर उसे दबोच लिया। अक्षत ने एमडीयू (रोहतक) से ग्रेजुएशन कर रखी है।




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें