फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad: सिपाही ने कमरे में फांसी लगाकर दी जान, पीटीएस की ट्रेनिंग ले रही पत्नी, वजह तलाशने में जुटी पुलिस

Fri, 16 Jun 2023 04:52 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

बुद्धि विहार में फंदे से लटके मिले सिपाही के शव के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है। सिपाही यहां किराये के मकान में रह रहा था। वहीं पत्नी पीटीएस की ट्रेनिंग ले रही है।
विज्ञापन
आत्महत्या के बाद मौके पर पुलिस प्रशासन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मझोला थाना क्षेत्र के बुद्धि विहार सेक्टर 4-ए में शुक्रवार दोपहर सिपाही शिवम तोमर का शव फंदे पर लटका मिला है। सिपाही यहां किराये के मकान में रह रहा था। मूल रूप से बागपत के बिजरोल गांव निवासी था। शिवम तोमर 2020 बैच का सिपाही था। वह बुद्धि विहार में किराये के मकान पर रहता था। शिवम की पत्नी मुरादाबाद में ही पीटीएस में दरोगा की ट्रेनिंग कर रही है। 

विज्ञापन

सिपाही पुलिस लाइन में स्पेशल गार्ड के तौर पर तैनात था। शुक्रवार सुबह शिवम की पत्नी ने उससे फोन पर संपर्क करने की कोशिश की। लेकिन उसका फोन बंद जा रहा था। दोपहर तक कई बार प्रयास किया गया। लेकिन फोन पर कॉल नहीं रही थी। इसके बाद पत्नी ने शिवम के साथी सिपाही को फोन किया और कमरे पर जाकर देखने को कहा। सिपाही कमरे पर पहुंचा तो उसने देखा कि शिवम का शव गमछे के सहारे पंखे से लटका हुआ था। 
विज्ञापन

इसकी सूचना मिलने पर पत्नी भी मौके पर पहुंच गई और उच्च अधिकारियों को मामले की जानकारी दी। एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया और सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर मौके पर पहुंच गए और विधि विज्ञान प्रयोगशाला की टीम भी मौके पर बुला ली। जांच पड़ताल करने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। शिवम के परिजन भी बागपत से रवाना हो गए हैं। सीओ अर्पित कपूर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। परिजनों के आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें