पंजाब में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर एआईसीसी कांग्रेस कमेटी के सदस्यों ने राहुल गांधी के साथ उनके दिल्ली स्थित आवास पर बैठक की। बैठक में चुनाव को लेकर रणनीति बनाने पर चर्चा हुई। इस दौरान कांग्रेस महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल और पंजाब के एआईसीसी प्रभारी हरीश चौधरी मौजूद रहे।