फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: सामूहिक दुष्कर्म मामले में आयोग ने पुलिस से मांगी रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्वी दिल्ली। पूर्वी दिल्ली के प्रीत विहार स्थित एक कैफे में 22 वर्षीय युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में दिल्ली महिला आयोग ने सख्त रुख अपनाया है। आयोग ने मामले का स्वत: संज्ञान लेते हुए पूर्वी दिल्ली पुलिस से तीन दिन के अंदर कार्रवाई की विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। आयोग की अध्यक्ष लता गुप्ता ने इस संबंध में पूर्वी दिल्ली के पुलिस उपायुक्त राजीव कुमार को पत्र लिखा है। आयोग ने मामले को गंभीर बताते हुए पुलिस से अब तक की गई कार्रवाई, आरोपियों की गिरफ्तारी और जांच की स्थिति की जानकारी मांगी है। आयोग का कहना है कि महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामलों में तुरंत कार्रवाई करना और पीड़िताओं को न्याय दिलाना उसकी प्राथमिकता है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें