नई दिल्ली।उत्तर रेलवे ने बृहस्पतिवार को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर स्वच्छता ही सेवा-2026 अभियान शुरू किया। उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक राजेश कुमार पांडेय ने अधिकारियों को शपथ दिलाई और श्रमदान किया। यात्रियों को जागरूक करने के लिए नुक्कड़ नाटक भी आयोजित हुआ। पांडेय ने यात्रियों से स्वच्छता में भागीदारी की अपील की। इस दौरान दिल्ली मंडल के मंडल रेल प्रबंधक पुष्पेश रमन त्रिपाठी समेत कई अधिकारी मौजूद रहे। ब्यूरो