फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: नेशनल हेराल्ड मामले में ईडी से मांगा स्पष्टीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। राउज एवेन्यू कोर्ट में नेशनल हेराल्ड से जुड़े धन शोधन मामले में मंगलवार को सुनवाई हुई। विशेष न्यायाधीश विशाल गोगने की अदालत ने मामले की फाइलों के निरीक्षण के दौरान ईडी से कुछ स्पष्टीकरण मांगे हैं। ऐसे में ईडी के वकील को स्पष्टीकरण देने के लिए 26 अगस्त को अदालत में हाजिर होने के लिए कहा है। इससे पहले अदालत ने स्पष्ट किया था कि मामले पर आगे की कार्यवाही निर्धारित तारीख को ही होगी। इस मामले में सात अगस्त को कोर्ट ने फाइलों की जांच के लिए 18 व 19 अगस्त का दिन तय किया था। इस मामले में ईडी की ओर से कांग्रेस नेता सोनिया गांधी व राहुल गांधी व अन्य आरोपियों के खिलाफ आरोपपत्र दायर किया गया था। आरोपपत्र पर कोर्ट की ओर से संज्ञान लेना फिलहाल बाकी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें