फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: एयरपोर्ट पर सीआईएसएफ जवान ने बचाई ब्रिटिश नागरिक की जान

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (आईजीआई) एयरपोर्ट पर एक बार फिर केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) की मुस्तैदी और त्वरित कार्रवाई से एक विदेशी यात्री की जान बचाई गई। बृहस्पतिवार को ब्रिटिश नागरिक स्टीवन प्राइस टर्मिनल 3 पर अचानक बेहोश होकर गिर पड़े। सीआईएसएफ कर्मियों ने तुरंत सीपीआर देकर उनकी जान बचाई। सीआईएसएफ के एक अधिकारी ने बताया कि स्टीवन प्राइस ब्रिटिश एयरवेज की उड़ान बीए 256 से लंदन जाने की तैयारी में थे। प्रस्थान गेट नंबर 07बी के पास अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी। वे बेहोश होकर गिर गए। मौके पर तैनात जवान ने बिना समय गंवाए तत्काल सीपीआर देना शुरू किया। इस बीच, एयरपोर्ट की मेडिकल टीम को भी सूचित किया गया, जो तुरंत मौके पर पहुंची। जवान की तेजी और मेडिकल टीम के समय पर पहुंचने के कारण स्टीवन को होश आ गया। इसके बाद उन्हें आगे के इलाज के लिए एयरपोर्ट के मेडिकल सुविधा केंद्र में स्थानांतरित किया गया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें