फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चे, बुजुर्ग और गर्भवती महिलाएं घर से बाहर न निकलें

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) ने दिल्ली और पूरे एनसीआर में वायु गुणवत्ता सूचकांक का स्तर गंभीर श्रेणी में पहुंचने के बाद बच्चे, बुजुर्ग और गर्भवती महिलाओं को घर से बाहर नहीं निकलने की सलाह दी है। दिल्ली एनसीआर प्रदूषण की वजह से चौक हो चुका है। सीपीसीबी ने खांसने, नाक बहने या फिर छाती में दर्द-भारीपन इत्यादि की शिकायत होने पर तत्काल चिकित्सीय परामर्श के साथ घर में ही आराम करने की सलाह दी है। इनके अलावा जिन लोगों को आवश्यक कार्य से बाहर जाना है वे घर पहुंचने के बाद तत्काल चेहरे को दो बार साफ पानी और साबुन से साफ करें। इसके बाद गुनगुने पानी का ही सेवन करें। सांस लेने में कठिनाई होने पर बिना किसी देर के डॉक्टर से परामर्श करें।
विज्ञापन

प्रदूषण से बचाव के लिए क्या करें
. घरों के अंदर ही रहें या बाहर के काम को बाद के लिए छोड़ें
- सांस लेने में दिक्कत होने, चक्कर आने, कफ, छाती में असहजता या दर्द होने, आंख में समस्या होने पर डॉक्टर से संपर्क करें
- फेफड़े या हृदय रोगियों को अपनी दवा हर समय साथ रखनी चाहिए
- अगर मास्क इस्तेमाल करते हैं तो एन-95 सर्टिफाइड मास्क का इस्तेमाल करें
- खाना बनाने या गर्म करने के लिए धुआं रहित गैस या बिजली का ही उपयोग करें
- पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करें
- पत्ते, लकड़ी, कृषि उत्पाद और कचरा न जलाएं
- ज्यादा ट्रैफिक वाले और प्रदूषित जगहों, कंस्ट्रक्शन वाले इलाकों में न जाएं
- सुबह-शाम सैर, जॉगिंग और एक्सरसाइज के लिए न जाएं
- सुबह और देर शाम में दरवाजे और खिड़कियां न खोलें
- सिगरेट, बीड़ी और दूसरे तंबाकू उत्पादों के इस्तेमाल से बचें
- कार, स्कूटर और दूसरे मोटर वाहन चलाने से परहेज करें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें